फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी कटवाने के नाम पर शिक्षा विभाग ने शुरू किया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी कटवाने के नाम पर खेल शुरू
विज्ञापन

बिजनौर।
निकाय चुनाव में मतदान कर्मियों की ड्यूटी कटवाने के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग ने खेल शुरू कर दिया है। शिक्षिकाओं को फर्जी तरीके से चाइल्ड केयर लीव पर दिखा कर ड्यूटी कटवाने को भ्रामक सूचना निर्वाचन में लगे अफसरों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए जिन कर्मचारियों व शिक्षकों की ड्यूटी लगी हैं, उनके नियुक्ति पत्र बृहस्पतिवार को पहुंचने शुरू हो गए। नियुक्ति पत्र पहुंचते ही ड्यूटी कटवाने का खेल भी बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दिया। शिक्षिकाओं को ड्यूटी से बचाने के लिए उन्हें चाइल्ड केयर लीव पर दिखाना शुरू कर दिया है। विकास क्षेत्र नूरपुर में तो हद ही कर दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंगली जाजू की शिक्षिका पारुल रानी को सीसीएल पर दिखाया गया है। जबकि शिक्षिका के अभी कोई बच्चा भी नहीं है। कुछ महीने पहले ही शिक्षिका की शादी हुई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊमरा की शिक्षिका राजबाला, शिक्षिका दीप्ति वर्मा सहित कई शिक्षिकाओं को सीसीएल लीव पर दिखाया गया है। दिनभर सोशल मीडिया में नूरपुर ब्लाक की शिक्षिका चर्चा में रहीं। भेजी गई सूची पर खंड शिक्षा अधिकारी धोखेलाल राणा के हस्ताक्षर भी ब्लाक के लिपिक द्वारा किए गए हैं। दूसरी ओर, बीईओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें