फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू ने नांगल क्षेत्र में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। गन्ना मूल्य वृद्धि को नाकाफी बताते हुए भाकियू भानु ने प्रदेेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ना जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

नांगलसोती के मुख्य बाजार में भाकियू भानू के जिला महासचिव चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गन्ना मूल्य में अपेक्षित वृद्धि न होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों का आरोप था कि प्रदेेश सरकार ने 10 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य में वृद्धि कर किसानों के साथ अन्याय किया है। यह फसलों में बढ़ी लागत के अनुरूप नहीं है। किसानों ने सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही गन्ना जलाकर विरोध प्रकट किया। भाकियू भानु नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नौ नवंबर को जिला व तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन में बड़ी भागेदारी का किसानों से आह्वान किया। प्रदर्शनकारी किसानों में डोरीलाल, विपिन त्यागी, रामकुमार, विजय पहलवान, मनोज, महीपाल, सुधीर, अरविंद त्यागी, सरफराज, खिलेंद्र, धर्मपाल, राहुल, सुमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें