फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 गांवो को उतराखंड मे मिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (ब्यूरो)। राज्य की सीमा से लगे 72 गांवों को उत्तराखंड में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है। क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के सीएम को लिखे पत्र में जसपुर से नजीबाबाद तक के 72 गांवों को उत्तराखंड में शामिल करने के लिए राज्य विधान सभा से प्रस्ताव पारित कराने के लिए मांग की है।
विज्ञापन

राज्य की सीमा से लगे गांवों की अधिकांश समस्याओं का समाधान उत्तराखंड के शहरों से ही संचालित होता है। जसपुर, कालागढ़ और कोटद्वार ऐसे नगर है, जहां से सीमावर्ती इलाके की जनता को लाभ मिलता है। कालागढ़ से अफजलगढ़ परगने के कई गांवों को बैंक, डाकघर, स्कूल कालेज, बाजार, कुकिंग गैस आदि की सुविधाएं मिलती है। ग्रामीणंो राम सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह ने इस मांग को दोहराया है। उधर, नगर के भाजपाइयो राजकुमार, शंकर सिंघल, राजेश्वर अग्रवाल आदि ने विधायक की इस पहल पर हर्ष जताया है। वहीं कालागढ़ के नागरिकों ने सरकार से कालागढ़ को तहसील बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें