फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे, बिजली पानी, किसानों की आमदनी दोगुनी करना हमारा उद्देश्य: तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कल्याण सम्मेलन में अन्नदाता को रिझाने का प्रयास
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित हुआ किसान कल्याण सम्मेलन

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक परिस्थिति में किसान हित के लिए प्रयासरत है। किसान मोर्चा सदैव किसान हित में प्रत्यनशील है। ऋण मोचन से किसानों को राहत मिलेगी। किसानों की आमदनी दोगुनी करना, हर किसान के खेत तक चौबीस घंटे बिजली और पानी, गांव से शहर का पलायन रोकना हमारा उद्देश्य है। डाइवर्सिफाइड खेती पर जोर दिया जा रहा है। कृषि के लिए 57 प्रतिशत बजट की व्यवस्था की गई है। 14 करोड़ मृदा हेल्थ कार्ड का लक्ष्य रखा गया है। किसान घर बैठे फसल उत्पाद देश के किसी भी कौने में बेच सकेगा।
शनिवार को आयोजित हुए किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि हर खेत तक 24 घंटे बिजली पहुुंचाई जाएगी। प्रदेश में सिंचाई का संकट नहीं रहेगा। उन्नत सिंचाई की व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही फूड प्रॉसेसिंग रोजगार के नए रास्ते प्रशस्त होंगे। ई-ट्रेडिंग से 455 मंडी जोड़ दी गई हैं। किसान घर बैठे अपना उत्पाद देश के किसी भी कोने में बेच सकेगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदाओं से पूर्ण राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध क्रांति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देसी गाय की उन्नत नस्ल के लिए 8000 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। इससे पशुपालन के क्षेत्र में सुधार आएगा। गाय पालन के प्रति किसानों का रुझान बढ़ेगा। ऑर्गेनिक फार्मिंग पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा ने खिलाडी और किसान एक जैसे है, दोनों को 50 डिग्री से 2 डिग्री में तक हर मौसम में अपना काम करना है। योगी सरकार ने पहली बैठक में ही किसानों का ऋण माफ़ किया है।
विज्ञापन

पश्चिम किसान मोर्चा संयोजक विकास पंवार ने किसान सम्मेलन के आयोजन की महत्ता और प्रदेश के किसानों की समस्याओं को उचित मंच पर रखने को कहा। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कृषि की नई तकनीकों के विषय में बताया और विधायक राजीव तरारा ने गोवंश और उसके लाभ समेत सरंक्षण पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर, पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, मोमराज सिंह गुर्जर, कार्यक्रम संयोजक हरपाल सिंह चौहान, तुरुण राठी, छेत्रिय मंत्री मनन कौशल, जिला महामंत्री ब्रजेश चौधरी, शरद गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी तरुण शेखावत, प्रदीप चौधरी, ग्रीस त्यागी, डा. केएस सैनी, आशा सिंह आदि समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें