शेरकोट। जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में मंगलवार को रामडोल का जुलूस निकला। जुलूस का शुभारंभ मोहल्ला फतेहनगर में भाजपा विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने किया। जुलूस फतेहनगर से शुरू होकर मेन बाजार ,कायस्थान से होता हुआ गंतव्य की ओर चला गया।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा। जुलूस में झांकियां आकर्षण रहीं। जुलूस में अखाड़े राजवीर गहलौत, कामेश्वर राजपूत, संदीप चौहान,डा. पुखराज राणा, डा. वीरभान,मास्टर जयपाल,परशुराम सैनी रहे।