शेरकोट (ब्यूरो)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अखंड भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली। हरेवली चौराहे पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। विधायक अशोक कुमार राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने यात्रा का शुभारंभ किया। मंच के जिला उपाध्यक्ष अमित रस्तोगी ने वंदेमातरम के गीत के साथ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। यात्रा नगर में हरेवली चौराहे से शुरू होकर नगर के सभी प्रमुख मार्गों, मेन बाजार से बैँक ऑफ बड़ौदा तक निकाली। यात्रा में नगराध्यक्ष अंशुल, परशुराम सैनी, कामेश्वर राजपूत, नितिन , चंद्रा, पुनीत शर्मा, प्रखर रस्तोगी रहे।