फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत यात्रा का स्वागत किया 31 के साथ को

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई अखंड भारत यात्रा का नूरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर चौक पर भारत माता की आरती भी हुई। यात्रा हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैस के नेतृत्व में फीना होते हुए नूरपुर एवं ताजपुर पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर जितेंद्र बैस ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को मिलकर अखंड भारत का सपना साकार करना होगा, जिससे विश्व मे कोई भी देश भारत की ओर आंख उठा कर न देख सके। वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पहुंची यात्रा यहां से ताजपुर के लिए रवाना हो गयी। इस अवसर पर सरदार हरभजन सिंह, पुष्पेंद्र शेखावत, प्रणय मनु गुप्ता, प्रेमपाल रवि, पवन गोयल, हिमांशु चौधरी, धर्मेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें