फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना (ब्यूरो)। बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव कुआंखेड़ा निवासी सुखवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उसका भाई तरसेम सिंह (32) जंगल गया था। अचानक बिजली गिरने से वह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तहसीलदार नवनीत गोयल ने बताया कि सुखवेंद्र ने इस मामले में कोई कार्रवाई किए जाने से इंकार किया। हल्का लेखपाल दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दैविक आपदा का है, इसलिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें