फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह वाले कर्मचारी ने मुख्य डाक अधीक्षक पर लगाया उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्य डाक अधीक्षक ने परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी देने वाले कर्मचारी के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने दोनों पक्षों का लिखित में समझौता कराकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद मुख्य डाकघर में वर्ष 2015 में 50 लाख के गबन के मामले में मुख्य डाक अधीक्षक एसपी वर्मा ने जुलाई 2017 में पत्र भेजकर सहायक पोस्टमास्टर बलवीर सिंह समेत 40 कर्मचारियों की सैलरी से रिकवरी के आदेश दिए थे। मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा के मुताबिक बलवीर सिंह को रिकवरी का पत्र मिलने के बाद वह उनसे मिलने आए थे । उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसपी अतुल शर्मा को पत्र देकर सहायक पोस्टमास्टर बलवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने थाने बुलाकर दोनों पक्षों का लिखित में समझौता कर दिया है।
वहीं, बलवीर सिंह का कहना है कि वह सिर्फ मुख्य डाक अधीक्षक के आवास पर बुधवार की शाम वार्ता करने गए थे। बताया था कि जब वह नजीबाबाद तैनात नहीं थे, तो उनको क्यों फंसाया जा रहा है? उन्होंने आत्मदाह की कोई भी चेतावनी नहीं दी थी। डाक विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही से गबन के मुख्य आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा गया और निर्दोष का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें