फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ ग्राम पंचायतों को मिलेगा ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ ग्राम पंचायतों को मिलेगा इनाम
विज्ञापन

बिजनौर। अच्छे कामों के लिए सम्मान और इनाम दोनों मिलते हैं। ओडीएफ हो चुकी ग्राम पंचायतों को हर जगह सम्मान मिलता है। अब बारी ईनाम की है। इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अलग से बजट दिया जाएगा।
जिले की 1128 ग्राम पंचायतों में से 646 ग्राम पंचायत ओडीएफ हो चुकी हैं। इन गांवों में सभी घरों में शौचालय बन चुका है। ओडीएफ हो चुकी इन ग्राम पंचायतों को प्रशासन की ओर से अलग से बजट दिया जाएगा। इस बजट का ग्राम पंचायतों में सड़क आदि निर्माण कार्यों में खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी मिलेगी राशि : ओडीएफ हो चुकी ग्राम पंचायत में 200 परिवार होने पर सात लाख, 300 परिवार होने पर 12 लाख, 500 परिवार तक होने पर 15 लाख और इससे अधिक परिवार होने पर 20 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार ओडीएफ हो चुकी ग्राम पंचायतों ने जिले का मान बढ़ाया है। शासन की ओर से दिए जाने वाले इनाम पर इन ग्राम पंचायतों का हक है। इन सभी ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अलग से बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें