फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्राम समाज की 300 बीघा जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा किनारे बसे गांव रावली में करीब 300 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए सोमवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टरों से उक्त जमीन पर खड़ी फसल को जोड़ दिया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
मौजा रावली में गाटा संख्या चार और एक पर कुछ लोगों ने कब्जा करते हुए फसल को रखी थी। इन दोनों ही घाटों में करीब 300 बीघा जमीन ग्राम समाज यानी सरकारी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को नायब तहसीलदार मंडावर राजस्व निरीक्षक कुंभकरण सिंह और लेखपाल राहुल गौतम समेत कई सदस्य टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंची टीम ने अवैध कब्जा करते हुए बोई हुई फसल को जोत दिया। बता दे की खादर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा करते हुए फसल बो रखी है। जिसे कब्जा मुक्त करने के क्रम में सोमवार को करीब 300 बीघा जमीन पर राजस्व विभाग की टीम ने ट्रैक्टर चलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें