बिजनौर। नगीना के मोहल्ला मानकचंद निवासी उरूसा जबीन ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान सुहेल साहिल से हुई। आरोपी ने खुद को लखनऊ और दिल्ली की मस्जिदों का इमाम बताते हुए दावा किया कि वह सऊदी अरब में हज के दौरान हाजियों की खिदमत के लिए लोगों को भेजता है। उसने 25 से 30 लोगों की आवश्यकता बताते हुए प्रति व्यक्ति करीब 11 हजार खर्च आने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 2.86 लाख भेज दिए। आरोप है कि यह रकम आरोपी ने अपनी पत्नी सबा फरीदी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई। बाद में खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।