धामपुर। इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक वर्कशॉप के भीतर से क्षत्रिय नगर निवासी नितिन कुमार की स्कूटी चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। नितिन कुमार ने तहरीर में बताया कि उन्होंने स्कूटी कन्या इंटर कॉलेज के सामने स्थित कुमार ट्यूबवेल इंजीनियरिंग वर्क्स के अंदर खड़ी की थी। करीब 11.50 बजे जब वह स्कूटी लेने पहुंचा तो वहां से स्कूटी गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं लगा। वर्कशॉप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक स्कूटी लेकर जाता दिखाई दे रहा है। तीन दिन पहले नई सराय में स्थित एक डेयरी का चैनल काट कर चोर पिकअप गाड़ी से दो भैंस चोरी कर ले गए। लोगों ने बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।