फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामपंचायत के खाते से उड़ाए 28 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामपंचायत के खाते से उड़ाए 28 हजार रुपये
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ऐसा ही मामला गारबपुर पंचायत में सामने आया है। यहां प्रधान और सचिव आमने सामने आ गए हैं। पंचायत के खाते से बिना बताए पैसा निकाला गया। ग्राम प्रधान ने पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी कर डोंगल लेने और पैसा निकलवाने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत करते हुए जांच की मांग उठाई गई है।
कोतवाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत गारबपुर की ग्राम प्रधान निगहत शाहीन की ओर से खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया। जिसमें कहा गया कि 25 दिसंबर को पंचायत के खाते से 28 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस रकम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने धोखाधड़ी कर डोंगल (डिजिटल हस्ताक्षर) ले लिया था। जिसके बाद बिना बताए ही खाते से रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार लेखन के मद में इस रकम का भुगतान करना बताया जा रहा है। आरोप है कि गांव में ऐसा कोई काम हुआ ही नहीं है। आरोप है कि इससे पहले भी स्टेशनरी खरीद के नाम पर सात हजार रुपये से अधिक रकम निकाली गई थी। आरोप है कि स्टेशनरी खरीद के नाम पर उक्त पंचायत अधिकारी ने कई पंचायतों से रकम निकाली थी। बता दें कि इस पंचायत में पंचायत घर का निर्माण भी जांच के दायरे में हैं। जिसकी जांच अभी तक चल रही है। खंड विकास अधिकारी संजय नायक ने बताया कि इस मामले में जानकारी कराई जा रही है। जांच कराएंगे, जांच में मामला सही निकलता है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें