नांगल सोती। गांव शहजादपुर में गन्ना समिति के गोदाम का ताला तोड़कर चोर डीएपी खाद के 27 बैग चोरी कर ले गए। नजीबाबाद गन्ना विकास समिति का गांव शहजादपुर में खाद का गोदाम है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब गोदाम इंचार्ज राजीव कुमार गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा मिला। सूचना मिलने पर गन्ना समिति सचिव विजय शुक्ला पर भी गोदाम पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी।