महिला क्रिकेट ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी महिला क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की पांच टीमों के कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ट्रायल में वर्धमान कॉलेज, एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज (शाहजहांपुर), एसबीडी कॉलेज, आरएसएम कॉलेज धामपुर की क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में 23 नवंबर को करेंगे। इसकी जानकारी सचिव शांतनु सिंह काकरान ने दी। ट्रायल का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम जैन ने किया। इस मौके पर ट्रायल के पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. चंद्रजीत कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. देवेंद्र गंगवार, डॉ. विपिन देशवाल, डॉ. विकास, डॉ. सोनल शुक्ला, डॉ. राजीव विश्नोई आदि मौजूद रहे।