चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थियों को ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया।
पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य आरके धीमान ने चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले का विद्यार्थियों का स्वागत किया। जूनियर वर्ग के 55 किग्रा भार वर्ग में बादल सिंह ने गोल्ड मेडल, प्रियांशु शर्मा ने सिल्वर मेडल, कैडिट वर्ग में आयुष्मान चौहान ने गोल्ड मेडल, राघव वर्मा ने सिल्वर मेडल और बालिका वर्ग के सब जूनियर वर्ग में मोहिनी ने गोल्ड मेडल, शिव राठी ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। विद्यालय की टीम ने चार गोल्ड, दो सिल्वर, एक ब्रांज मेडल हासिल किया। प्रधानाचार्य आरके धीमान ने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कोच रिंकू वर्मा को बधाई दी।