फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लोगों को किया गया क्वारंटीन मुक्त, घर भेजे

विज्ञापन
अफजलगढ़ सीएचसी से क्वारंटीन मुक्त किये जमातियों को की गई राशन किट वितरित। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
25 लोगों को किया गया क्वारंटीन मुक्त, घर भेजे
विज्ञापन

अफजलगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्वारंटीन 25 जमातियों को क्वारंटीन से मुक्त कर एंबुलेंस से नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। इसके बाद सभी मरीज अपने परिजनों के साथ अपने घरों को चले गए। चिकित्सा प्रभारी के अनुसार उन्हें 14 दिन तक घरों में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

नोडल प्रभारी चिकित्सक रजनीश कुमार ने बताया कि छह अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ में क्षेत्र के 26 जमातियों सहित 27 लोगों को क्वारंटीन के किया गया था। बताया कि इनमें क्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना संक्रमित निकला युवक भी था। ये सभी जमात में शामिल होकर नगीना वापस लौटे थे। इनका जिला मुख्यालय से आई स्वास्थ्य टीम ने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इनमें से 13 अप्रैल को दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई थी। एक जमाती भी शामिल था। कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीजों को आइसोलेट कराने के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया था। उसके बाद से अन्य शेष 25 जमाती लगातार सीएचसी पर क्वारंटीन थे। इन सभी के पुन: सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इनमें से सभी 25 जमातियों को जांच में नेगेटिव पाया गया। इस कारण सभी 25 जमातियों को रविवार की देर रात साढ़े 11 बजे क्वारंटीन मुक्त कर 108 एंबुलेंस से नगीना के लिए भेज दिया गया। सीएचसी के लिए वापस भेज दिया गया। बताया कि सभी क्वारंटीन लोगों को एसडीएम धामपुर की ओर से राशन के जरूरी सामान की एक-एक किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें