अफजलगढ़ में भूतपुरी में रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए लगाए गए जैक। संवाद
अफजलगढ़। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर रामगंगा नदी का पुराना पुल पियर कैप और गार्डर के बीच लगा पेडस्टल क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात के लिए बंद है। 25 दिन बीतने के बाद भी मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में एक ही मार्ग से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
करीब डेढ़ महीना पहले भूतपुरी के पास रामगंगा नदी के पुराने पुल का पियर कैप और गार्डर के बीच लगा पेडस्टल टूटकर नीचे गिर गया था।
पुल के उसी पेडस्टल पर बीच वाला बीम टीका हुआ था। वहीं पुल के दोनों ओर के बीम के नीचे के पेडस्टल भी क्षतिग्रस्त नजर आ रहे थे। एनएचएआई के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए उक्त पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक थी थी। मरम्मत का काम भी बेहद धीमी गति से चल रहा है।