फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

विज्ञापन
नजीबाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी और जोड़े। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 24 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड विकास विभाग की ओर से ड्वाकरा हॉल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञानसिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, स्टेट क्वालिटी मॉनिटर पीडी शर्मा, एडीओ पंचायत जसवंत सिंह की उपस्थिति में पंडित डॉ.दीपक कुमार और दिनेश चौबे ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू रीति रिवाज से 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। तीन मुस्लिम जोड़ों के मौलवी ने निकाह संपन्न कराए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ज्योति-सुरेंद्र, नेहा-नंदराम, प्रियंका-संतराम, पिंकी-हरपाल, तबस्सुम-तसलीम, साजिदा-अतीक सहित 24 जोड़ों के विवाह कराए गए। ब्लॉक प्रमुख सहित अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान चौधरी विक्रम सिंह खोबे, अब्दुल हई, साबू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक वर्ष बाद ब्लॉक नजीबाबाद में एडीओ पंचायत जसवंत सिंह की देखरेख में पहला सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व नजीबाबाद ब्लॉक की ओर से योजना के अंतर्गत करीब 115 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।
विज्ञापन

इनसेट
एक विवाह पर 51 हजार रुपए का होता है खर्च
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक वैवाहिक योजना में एक विवाह पर 51 हजार रुपए का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाता है। 35 हजार रुपए वधु के खाते में डाले जाते हैं, 10 हजार रुपए का जरूरी सामान वर-वधु को उपलब्ध कराया जाता है जबकि छह हजार रुपए वैवाहिक कार्यक्रम खर्च दर्शाया जाता है।

नजीबाबाद के ड्वाकरा हॉल में सामूहिक विवाह संपन्न कराते पंडित डॉ.दीपक कुमार।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें