फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 24 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बिजनौर। जिला महिला अस्पताल की एक स्वास्थ्यकर्मी सहित 24 और कोरोना पॉजिटिव मिले इसके अलावा 1152 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3570 हो गई है। 3388 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं जबकि 53 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 129 रह हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक कुल एक लाख 87 हजार 46 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3570 लोग कोरोना पॉजिटिव और लगभग एक लाख 80 हजार 712 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 3388 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में 1152 मामले लंबित है। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में बिजनौर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी से दो, चांदपुर के मोहल्ला बजरिया, कोतवाली देहात से तीन-तीन, हल्दौर, अफजलगढ़ ब्लॉक के गांव हिदायतपुर, बिजनौर के मोहल्ला कुटिया कालोनी, मोहल्ला मिर्दगान, लाजपुर, भरत विहार कालोनी, नई बस्ती बी-14 स्थित हाउस नंबर-625, मोहल्ला चौधरियान, नजीबाबाद के मोहल्ला दरबार शाह, मोहल्ला आदर्श नगर, गांव कल्हेड़ी, गांव जटपुरा बौंडा, नगीना के मोहल्ला सरायमीर, मंडावर, स्योहारा के गांव माधपुर उदयचंद में एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें