फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली में 24 मुर्गियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली में 24 मुर्गियों की मौत
विज्ञापन

हरेवली। गांव हरेवली में बृहस्पतिवार को चार ग्रामीणों की 24 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई। मुर्गियों की अचानक हुई मौत से गांव में हड़कंप मचा है। लोगों को मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने गांव में पहुंच कर एक मृत मुर्गी को कब्जे में ले लिया। बाकी मृत मुर्गियों को जमीन में दबा दिया गया। रेंजर का कहना है कि वह मृत मुर्गी का पीएम कराएंगे। पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गांव के जुल्फिकार, नफीस, तसलीम व खुर्शीद का कहना है कि उनके गांव में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि एक साथ दो दर्जन मुर्गियों की अचानक अकारण ही मौत हो जाए। बुुधवार को उनके गांव में दो मृत कौवे पाए गए थे। उनके गांव के लोगों में आशंका है कि कहीं ऐसा बर्ड फ्लू महामारी के फैलने से तो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें