फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 238 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने के लायक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
238 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने के लायक नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में पूरी सतर्कता बरत रहा है। प्रथम चरण में विद्यालयों में जाकर तय मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। तहसीलवार बनी एसडीएम की अध्यक्षता वाली टीम ने आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिले के 238 हाईस्कूल व इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने के लायक नहीं मिले।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया। इसके बाद शासन के निर्देश पर एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलवार गठित तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेजों में जाकर संसाधनों का सत्यापन किया। परीक्षा केंद्र बनने के लिए तय मानकों को परखा है। डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षा के सह प्रभारी अननंशु माहेश्वरी ने बताया कि सभी टीम की रिपोर्ट आ गई है। जिले के 390 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। 152 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनने के सभी संसाधन उपलब्ध मिले हैं। शासन ने परीक्षा केंद्र बनने के लिए एक दर्जन से अधिक मानक तय किए हैं। एसडीएम के सत्यापन वाली संयुक्त जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शासन से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। 14 दिसंबर तक शासन से सूची मिलने की संभावना है। इसके बाद निर्धारित केंद्रों पर आपत्ति ली जाएगी। आपत्ति शासन को भेजी जाएगी। शासन से निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें