फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठेकेदार के खिलाफ 228 पेज की चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में हुए निर्वाण महोत्सव हादसे में पुलिस ने ठेकेदार वसीम के खिलाफ 228 पेज की पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। जबकि आयोजकों की भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है। किसी का नाम विवेचना में शामिल किया जाता है तो उसकी चार्जशीट दोबारा दाखिल होगी।
विज्ञापन

दिगंबर जैन काॅलेज के मैदान में मानस्तंभ के ऊपर तक पहुंचने के लिए बांस व बल्लियों से बनाया गया 65 फीट ऊंचा व 117 फीट लंबा मचान 28 जनवरी की सुबह टूट गया था। यह हादसा तब हुआ था, जब भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक का लड्डू चढ़ाने के लिए मचान पर एक साथ सैकड़ों श्रद्धालु चढ़ गए थे। इसमें दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 70 श्रद्धालुओं से ज्यादा घायल हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने तभी मुकदमा दर्ज करके मचान बनाने वाले ठेकेदार बरनावा गांव के वसीम को गिरफ्तार कर लिया था। उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेजा गया था और वह तभी से जेल में बंद था। इस मामले में बड़ौत पुलिस ने ठेकेदार वसीम के खिलाफ 228 पेज की चार्जशीट तैयार की जो न्यायालय में दाखिल कर दी गई।
विज्ञापन

इस चार्जशीट में कहा गया है कि ठेकेदार ने मचान में नीचे बल्लियों को ठीक से नहीं खड़ा किया और ड्रमों में मिट्टी भरकर बल्लियां खड़ी कर दी गईं। इसके अलावा जमीन पर ऐसे ही कई बल्लियां खड़ी की गई और रस्सी भी सही से नहीं बांधी गई थी। इस कारण ही मचान टूटकर गिरा और यह हादसा हुआ।
निर्वाण महोत्सव हादसे को लेकर डीएम स्मिता लाल ने मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई थी। इसके लिए बनाई गई समिति में एडीएम सुभाष सिंह, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, लोनिवि के एक्सईएन, अग्शिमन विभाग समेत अन्य अधिकारी शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें