फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नमूने फेल आने पर 22 लोगों पर लगाया 10 लाख से ज्यादा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने पर कार्रवाई की जा रही है। दिसंबर माह में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने कार्रवाई की गई। एडीएम प्रशासन ने सुनवाई करते हुए 22 लोगों पर 10 लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रही है। 22 वादों की सुनवाई पर फैसला दिसंबर माह में हुआ। जिसमें पनीर के पांच, मैदा के तीन, दूध के छह, रंग के दो, क्रीमरोल, सरसों का तेल, नारियल पाउडर, बेसन का एक-एक नमूना फेल आने पर मालिकों पर जुर्माना लगाया। जबकि दो व्यापारियों को बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर जुर्माना लगाया।
अभिहीत अधिकारी नादिर अली ने बताया कि सत्र 2024-25 में अप्रैल से दिसंबर तक 151 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से 125 मामलों में सुनवाई हो चुकी है। इन वादों की सुनवाई पूरी होने के बाद व्यापारियों पर 76 लाख 57 हजार का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई। नमूने लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें