फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेरकोट और स्योहारा में 22 अवैध कॉलाेनियां होंगी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। जिला पंचायत की ओर से शेरकोट और स्योहारा में अवैध तौर पर काट जा रही 22 काॅलोनियां जल्द ध्वस्त होंगी। इसके लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने सभी कॉलोनाइजरों नोटिस जारी किए है। जवाब के लिए संबंधित लोगों एक सप्ताह का वक्त दिया गया है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की ओर से जारी किए गए नोटिसों में बताया गया है कि विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास क्षेत्र को हटाते हुए ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, ठेकेदार, कंपनी, फर्म, संस्था, सहकारी समितियाें द्वारा बगैर मंंजूरी के निर्माण नहीं कर सकता। न ही खेती की जमीन में अवैध पर कॉलानियों को काट कर विकसित कर सकता है।
विज्ञापन

इसके निर्माण करने से पहले भूमि पर भूखंडवार प्लाटिंग का ले-आउट प्लान, तलपट मानचित्र जिला पंचायत से स्वीकृत करना अनिवार्य है। मगर, शेरकोट और स्योहारा में ऐसा नहीं हो रहा है। यहां करीब 22 कालॉनियों को अवैध तौर पर विकसित किया जा रहा है।
n इन लोगों को भेजे नोटिस शेरकोट के जमील, शुगर मिल कॉलोनी धामपुर के संतोष कुमार, हकीमान शेरकोट के वसीम अहमद, नईमुद्दीन, मुजीब अहमद, काजी सराय शेरकोट के बनारसी सिंह, खुराड़ा के विजयपाल, स्वरूप सिंह, अमजद अली, सलाउद्दीन, शमीम खान, राशिद हुसैन, मोहम्मद मरगूब आलम, कमाल हैदर एवं इस्लामनगर, स्याेहारा के अनिल कुमार शर्मा शामिल है।
विज्ञापन

इनके अलावा मुस्लिम चौधरियान स्योहारा के जबर सिंह, हरिलाल पांडे, पीर का बाजार स्योहारा के महेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, मुस्लिम चौधरियान निवासी कुंती देवी, जैतरा निवासी फर्म जेएंडजे एसोसिएट पार्टनर जितेंद्र और नहटौर निवासी मलिक एंड ब्रदर्स आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें