फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार के लिए दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय पालीटेक्निक बिजनौर के प्रधानाचार्य आकाश वाजपेयी ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित सीडीटीपी योजना में छह छह माह के लिए प्रशिक्षण व्यवसाय में प्रवेश हो रहे हैं। बताया कि हाउस वायरिंग, इलेक्ट्रिशियन एंड मोटर बाइंडिंग गांव मंडावली के पंचायत घर, कटिंग टेलरिंग एंड एंब्राइडी गांव सदुपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर गारमेंट मेकिंग एंड बैग मेकिंग जलालाबाद मेें और ब्यूटीशियन एंड बॉडी केयर का प्रशिक्षण धर्मनगरी में एक मई से दिया जाएगा। शिक्षित शहरी/ग्रामीण बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार परक छह छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। इच्छुक युवक/युवती प्रशिक्षण केंद्रों से आवेदन पत्र लेकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें