फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के झोंकों व बूंदाबांदी ने किसानों को किया बेचैन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं ने बढ़ाई किसान की चिंता
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। तेज हवा और बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हवा के झोंकों से कई जगह गेहूं की फसल गिर गई। हवा के झोंके जल्दी बंद होने से किसानों ने राहत की सांस ली। गेहूं की फसल की गहाई शुरू हो चुकी है। किसान अपनी खेतों में खड़ी फसल कटवा भी रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने खीरे सहित सब्जी की अन्य फसलें बो रखी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उमस बढ़ने के बाद बादल छा गए। शाम करीब पांच बजे तेज हवा के झोंके आने लगे और बूंदाबांदी हुई। खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने भी काम बंद कर दिया। हालांकि तेज हवा कुछ देर में ही रुक गई। उधर, मंडावर में कई जगह पर गेहूं की फसल गिर गई। किसानों का कहना था कि अगर बारिश ज्यादा होती तो गेहूं की गहाई व कटाई कई दिन के लिए बंद हो जाती। इसके अलावा किसानों की सब्जी की फसलों को भी नुकसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें