फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं ने भी अपने बूथों पर डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं ने भी अपने बूथों पर डाले वोट
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा नेता सीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव आलमपुरी में पत्नी के साथ वोट डाला। रालोद के पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने नगीना में तथा कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती ने भी नगीना में अपने बूथ पर मतदान किया। पूर्व सांसद यशवीर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ स्योहारा के गांव महमूदपुर में मतदान किया। भाजपा सांसद और बिजनौर सीट से प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह ने अपनी मां अंजलि देवेंद्र के साथ नजीबाबाद के साहनपुर में मतदान किया। बसपा प्रत्याशी गिरीशचंद, भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह के वोट नगीना लोकसभा क्षेत्र में नहीं हैं। ये दोनों वोट नहीं डाल पाए। बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने अपनी चेयरपर्सन पत्नी शबनम नाज के साथ शेरकोट में मतदान किया। सपा विधायक मनोज पारस ने अपनी पत्नी, मां व अन्य परिजनों के साथ नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में मतदान किया। भाजपा विधायक अशोक राणा ने स्योहारा क्षेत्र में अपने बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें