नींदडू़। न्याय पंचायत नींदडू़ के अंतर्गत आने वाली छह ग्राम पंचायत नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, सरकथल माधो-मोज्जमपुर सूरज, सलावा एवं खुजिस्ता नगर उर्फ जोगीपुरा में बनाए गए के 15 बूथों पर पंजीकृत 14,411 मतदाता 18 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बूथ संख्या 202 (बाजीदपुर) में सर्वाधिक 1191 तथा बूथ संख्या 216 (खुजिस्ता नगर)में सबसे कम 713 मतदाता हैं। न्याय पंचायत नींदडू़ के सुपरवाइजर सिराजुद्दीन ने बताया कि ग्राम पंचायत बाजीदपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थित मतदेय स्थल संख्या 202 पर 1191, महाबतपुर बीरू के प्राथमिक विद्यालय के मतदेय स्थल संख्या 203 पर 648, ग्राम पंचायत मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 204 पर 1169 व बूथ संख्या 205 पर 720, ग्राम पंचायत मौज्जमपुर सूरज के पंचायत घर में स्थित मतदेय स्थल संख्या 206 पर 828, सरकथल माधो के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 207 पर 818 मतदाता पंजीकृत हैं। नींदडू़ खास के प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में स्थित मतदेय स्थल संख्या 208 पर 1102, बूथ संख्या 209 पर 1156, व मतदेय स्थल संख्या 210 पर 1013 तथा प्राथमिक विद्यालय (द्वितीय) पर बने बूथ संख्या 211 पर 1071 व बूथ संख्या 212 पर 1090 के अलावा टांडा बाल्मीकि में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतिरिक्त भवन में पहली बार बनाए गए मतदान केंद्र के मतदेय स्थल संख्या 213 पर 865 व बूथ संख्या 214 पर 838 मतदाता पंजीकृत हैं। ग्राम पंचायत सलावा के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदेय स्थल संख्या 215 पर 1176 एवं ग्राम पंचायत खुजिस्ता नगर उर्फ जोगीपुरा के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 216 पर 713 मतदाता पंजीकृत हैं।