महावीर जयंती पर निकाली रथ यात्रा
बिजनौर। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद मंदिर में धर्मध्वज फहरा गया। नगर में शोभायात्रा निकालकर पालकी यात्रा की बोली लगाई गई। श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों की धार्मिक धुन पर नृत्य कर वातावरण को भक्ति कर दिया। महावीर जयंती पर जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद मंदिर पर धर्मध्वज फहराया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए महावीर बाल विद्या मंदिर में पहुुंचकर संपूर्ण हुई। शोभायात्रा में श्रीजी, धनकुबेर, सौ धर्म इंद्र आदि की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान पालकी यात्रा की बोली लगाई गई। इससे पूर्व मंदिर पर धर्मध्वज फहराया गया। जैन रथ के आगे बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे। जैन समाज के युवक नंगे पैर चलते हुए हाथों से रथ खींच रहे थे। शोभायात्रा में आरती की प्रथम बोली बीना जैन की रही। भक्ति धुन सुनाकर बैंड बाजे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। शोभायात्रा में अजय कुमार जैन, सुशील कुमार जैन, आरके जैन, सुनील जैन, संजीव जैन, स्नेह जैन, ममता जैन, प्रदीप जैन आदि शामिल रहे।