गुलदार के हमले से महिला जख्मी
अफजलगढ़। गांव मच्छमार निवासी खेत से चारा लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। गांव की 50 वर्षीय शकुंतला पत्नी हरपाल सिंह शाम को गांव मोहम्मदपुर राजौरी मार्ग पर पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गई थी। इस दौरान उस पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जिसके चलते गुलदार वहां से भाग निकला। परिजनों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। हरपाल, विजयपाल, राम सिंह, बलवंत, दीपक, सोहन सिंह का कहना है कि अक्सर गुलदार खेतों पर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि वह टीम भेजकर समस्या का समाधान कराये जाने का प्रयास करेंगे।