जैन मंदिरों में हुए मांगलिक कार्यक्रम
नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर और श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर पर जैन समाज की ओर से धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जीर्णोंद्वार दोनों जैन मंदिरों की श्रद्धालु महिलाओं ने हाथों में कलश लेकर परिक्रमा की। शांतिधारा पाठ और सामूहिक आरती से वातावरण शुद्ध हुआ। मंदिरों का सौंदर्यकरण कार्य पूरा होने पर शनिवार को प्रतिष्ठाचार्य कोमलचंद जैन के निर्देशन में धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम हुए। पारसनाथ जैन के ध्वजारोहण और जितेंद्र जैन के शांतिधारा पाठ में जैन श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मनीषा जैन द्वारा मंगल कलश बोली के साथ कुमकुम जैन, पायल जैन, छवि जैन, स्नेहलता जैन, रूकमणि जैन, रैना जैन आदि श्रद्धालु महिलाओं ने हाथों में कलश धारण कर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर और श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर की परिक्रमा की। श्री दिगंबर जैन सरजायती में अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन की उपस्थिति में जैन समाज के लोगों ने 51 सौ जाप अनुष्ठान किए। सामूहिक आरती से वातावरण मांगलिक हो गया। धार्मिक कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन, अजय जैन, जनेश्वर प्रसाद जैन, शैलेंद्र जैन, पुनीत जैन, मनीष जैन, संजय जैन, संतोष जैन, संदीप जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।