जलालाबाद/नजीबाबाद। जमीयत उलमा ए बिजनौर की ओर से ईदगाह हुसैनपुर में स्काउट गाइड शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए मदरसे के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। मुख्य अतिथि जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मसूद कासमी ने कहा कि हमारा मुल्क एकता में अनेकता की पहचान रखता है। मुल्क की आजादी और तरक्की में सभी का योगदान है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड वह मिशन है जिसके माध्यम से खिदमते मुल्क की भावना पैदा होती है। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को खिराजे अकीदत पेश करते हुए स्काउट और गाइड से राष्ट्रसेवा के जज्बे को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मदरसों से आए विद्यार्थियों ने स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण शिविर में कारी मो. इरशाद, हाफिज मो. यूसुफ, गुलाम नबी, ग्राम प्रधान फहमीद, ग्राम प्रधान मो. आरिफ, कारी मुनीर, मारूफ, मुफ्ती शमसुद्दीन, मौलाना असलम, अब्दुल रज्जाक, अली हसन, मुफ्ती अवैश मौजूद रहे।