प्रधानमंत्री से मिले सम्मान पर खुशी जताई
बिजनौर। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुंभ में स्नान के बाद सफाई कर्मियों के पैर धोने पर खुशी जताई। वाल्मीकि बस्ती में हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव अशोक माहरिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भी सुदामा के पैर धोकर आनंदित हुए थे। प्रधानमंत्री ने सभी को द्वापरयुग का दृश्य याद करा दिया है। संदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफाई कर्मचारियों के लिए कोई घोषणा भी करनी चाहिए थी। जिलाध्यक्ष कुलदीप राजवंश ने कहा कि आजादी के इतने दशक बाद भी किसी भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री ने अनुसूचित समाज को इतना सम्मान नहीं दिया है। बैठक की अध्यक्षता शोभाराम वाल्मीकि व संचालन राजेंद्र वाल्मीकि ने किया। बैठक में अमित विश्वकर्मा, अंकित, प्रशांत, पंकज, विनोद, धीरज, नितिन, नीरज, देव, कुनाल, संजीव वाल्मीकि, हनी, अभिषेक आदि रहे।