बसपा की सफलता से खिन्न है विपक्ष : राजेंद्र
बिजनौर। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व और विपक्ष बहुजन समाज पार्टी की सफलता से खिन्न हैं। विपक्षी षड्यंत्र के तहत विभिन्न हथकंडे अपनाकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। एक बयान में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा एक अनुसूचित पार्टी है और बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा निर्देशों का पालन करते हैं। विरोधी लोग कभी बीएसपी के पदाधिकारी नहीं रहे हैं। इनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि बसपा-सपा की एकजुटता से विपक्षियों में खलबली मची हुई है। कुछ लोग साजिश रचकर इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की यह साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। हाईकमान के दिशा निर्देशों का पालन कर ही पार्टी में कुछ भी काम किया जाएगा।