धामपुर। एमकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं के छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डा. रश्मि शर्मा रावल एवं प्रधानाचार्या घटा दीक्षित ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रबंधक डा. रश्मि शर्मा रावल ने सभी छात्रों को जीवन में सही राह पर चलने एवं मृदुभाषी बनकर अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मिस फेयरवेल वर्षा चौहान एवं रितिक राजपूत को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मनोज विश्नोई, अनीता चौहान, ज्योति किरण, अनुजा वशिष्ठ, साक्षी राजपूत, तरु राजपूत, हिमानी, शिवानी, सोनी शर्मा, रिंकू त्यागी, कीर्ति मुदगल, पूजा, नाजिश, सरिता, प्रेमलता, सलोनी मौजूद रहे।