नजीबाबाद। एससी/एसटी एआईआर एसोसिएशन की ओर से आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र की कॉलोनी में संत रविदास जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने उन्हें महान समाज सुधारक और चिंतक बताया। सहायक निदेश दिनेश चंद्रा, कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर, एई तिलकराम, कुशल पाल ने संगोष्ठी का शुभारंभ संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण से किया। वरिष्ठ उद्घोषक एसके नौटियाल के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने संत रविदास के आदर्शों को व्यवहार में लाने की सलाह दी। कार्यक्रम में पैक्स मंजुला नेगी, अंजलि कुमार, सुशील कुमार, सतीश कुमार, शौनाथ सिंह, नीरज कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।