बिजनौर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिले मुख्यालय पर कार्यरत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रमोद कुमार गंगवार का स्थानांतरण लखनऊ में इसी पद पर किया है। वह महिलाओं से संबंधित अपराध भी देखेंगे। उनकी जगह बिजनौर में कार्यरत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) डा. पल्लवी अग्रवाल को उनका कार्यभार दिया गया है। इसके अतिरिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुमताज अली को फास्ट ट्रैक कोर्ट का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वह महिलाओं से जुड़े अपराध भी देखेंगे।
11.78 करोड़ का ऋण बांटा
बिजनौर। बैंक ऑफ बड़ौदा में जिले की सभी शाखाओं का महाऋण शिविर आयोजित हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक सूरज श्रीवास्तव ने 11.78 करोड़ का लोन स्वीकृत किया। उपभोक्ताओं को वरिष्ठ नागरिक योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बड़ौदा महिला शक्ति योजना, बड़ौदा समृद्धि योजना आदि के बारे में बताया गया।