नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने येलो डे मनाया। नर्सरी के बच्चों ने फूलों और येलो पेपर्स और पीली दालों के माध्यम से पीले रंग के महत्व पर रचनात्मक प्रदर्शन किया। एलकेजी के विद्यार्थियों ने पीले रंग के महत्व पर कविता पाठ किया। यूकेजी के बच्चों ने पीले रंग के गुब्बारों और पीले परिधान में आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बसंत पंचमी पर पीले रंग के महत्व पर भी चर्चा हुई। शिक्षिकाओं के निर्देशन में येलो डे पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके माध्यम से बच्चों को रंग विशेष के महत्व की जानकारी के साथ उनका ज्ञान बढ़ाया गया।