फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला के चाहरदीवारी निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। नगर पालिका ने मोहल्ला किला गड्ढा कॉलोनी में अमला नदी के पुल के समीप ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर गोशाला के लिए चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। जेई आरपी यादव ने बताया कि नगर में ग्राम समाज की यह भूमि गोशाला बनाए जाने के लिए चिह्नित की गई है। मगर, इस पर मोहल्ले का ही एक व्यक्ति फसल बो रहा था। वर्तमान में भी उसने गेहूं की फसल बो रखी थी। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य की मौजूदगी में पालिका प्रशासन ने जेसीबी मशीन से खड़ी फसल गिराकर कब्जामुक्त कराया था। गोशाला निर्माण के लिए शासन से एक करोड़ रुपया भी अवमुक्त हो चुका है। उधर, ईओ धर्मराज राम का कहना है कि शीघ्र ही गोशाला निर्माण पूरा कराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें