फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाने बेटी पढ़ाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने का दिया संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का पहला दिन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और योग दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव तिमरपुर में प्रवक्ता मंजू कोहली ने अनेक योगासन कराते हुए उन्हें स्वस्थ रहने का उत्तम तरीका बताया। स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए अनेक पोस्टर भी तैयार किए। पोस्टर प्रतियोगिता में गुलिस्तां प्रथम, सादिया द्वितीय, शबेनूर तृतीय स्थान पर रही। स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुल, डॉ. समीना बी के निर्देशन में गांव में जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने घर घर जाकर कन्या भ्रूण हत्या न करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रीति, मानसी, अक्शा परवीन, रूहिना, जयंती, कहकशां, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें