कोतवाली देहात। पोषण अभियान के तहत एक दिवसीय अभिमुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर अभियान चलाना होगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार देशवाल ने आशा एवं एएनएम को निर्देशित किया कि वे नियमित सहयोग करें। उन्होंने सभी को आयुष्मान भारत योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सोहनवीर सिंह त्यागी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी देवराज वत्स, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार, आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।