स्कूलों में लगाए टीके
जलालाबाद। प्राथमिक विद्यालय अस्दुल्लापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर सहित कई स्कूलों में खसरा और रुबेला टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने 15 वर्ष तक के विद्यार्थियों को टीके लगाए। स्वास्थ्य विभाग नजीबाबाद चिकित्सा प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डब्ल्यूएचओ से राजेश कुमार के निर्देशन में स्कूलों में खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया गया। प्राथमिक विद्यालय अस्दुल्लापुर की प्रधानाध्यापक राजकुमारी के निर्देशन में 11, प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक निगहर जमाल के निर्देशन में 14 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर के प्रधानाध्यापक आबिद कुरैशी के निर्देशन में 22 विद्यार्थियों को स्वास्थ्य टीम ने टीके लगाए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति आरिफ, एएनएम मोनिका, मीनाक्षी, लक्ष्मी, रेमी सिंह, आबिद सहित अनेक शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग रहा।