फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर छपते ही ब्लाक शौचालयों में लटके ताले खुले, ग्रामीणों ने बोला धन्यवाद अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक शौचालयों में लटके ताले खुले
विज्ञापन

धामपुर। अमर उजाला समाचारपत्र में खबर छपते ही ब्लाक परिसर में विकास विभाग की ओर से केंद्र सरकार के भारत स्वच्छता अभियान के तहत लाखों की लागत से बने शौचालयों में लटके ताले खुल गए। शौचालयों में लटके तालों के खुलने से ब्लाक में आने वाली महिलाओं और पुरुषों से अमर उजाला का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अमर उजाला संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित न करता तो अभी भी ब्लाक के अधिकारियों द्वारा इन इज्जतघरों में पिछले कई महीनों से लटके तालों को न खोला जाता।
विज्ञापन

विकास विभाग की ओर से ब्लाक परिसर में महिला और पुरुष इज्जतघर को लाखों की लागत से इस उद्देश्य के साथ बनाया गया है। जिससे केंद्र सरकार की भारत स्वच्छता मिशन का सपना पूरी तरह से साकार हो। ब्लाक में आने वाला कोई भी व्यक्ति या महिला खुले में शौच न करें। पर यहां पर तो विभाग के अधिकारियों ने ही मिशन को पलीता लगा रखा था। ब्लाक के दोनों शौचालयों में ताले डाल रखे थे। अमर उजाला ने 13 दिसंबर के अंक में पेज नंबर पांच पर जब संबंधित खबर को ब्लाक में बने शौचालय में लटके ताले शीर्षक से प्रमुुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने खबर छपते ही इज्जतघरों में लटके तालों को खुलवा दिया। शौचालयों के लटके ताले खुलने पर ब्लाक में आए ग्रामीण भूदेव सिंह, रवि कुमार, करन सिंह, कुशलपाल सिंह, सुशील कुमार, कविता रानी, गणेशिया ने कहा कि यह सब अखबार में खबर छपने से ही हो सका है, नहीं तो अभी भी लगे ताले नहीं खुलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें