फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी से कार की जबरदस्त टक्कर, किसान गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। तेजी से जा रही अनियंत्रित कार ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव मौहम्मदपुर राजौरी निवासी मुस्तफा पुत्र अब्दुल सत्तार मंगलवार की सवेरे बैलगाड़ी से गन्ने की तौल कराकर नादेही मिल से बाहर निकल कर रहा था। एसवीएस डिग्री कालेज के पास जसपुर की ओर से आ रहे कार ने बैलगाड़ी में जोर टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार सवार कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी बुरी तरह से टूट गई। गांववासियों की मदद से घायल मुस्तफा को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। किसान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उधर पुलिस ने जांच कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें