फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का समिति के अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं का निदान न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का गन्ना विकास समिति में हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति में हंगामा करते हुए अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं का निदान न करने का आरोप लगाया है। कहा कि धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र नौ नवंबर को शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक गन्ना समिति के अधिकारियों की ओर से समिति भवन में पूछताछ काउंटर भी नहीं खुलवाया गया है। किसान अपनी गन्ना पर्चियों की जानकारी लेने को परेशान हो रहे हैं। इस दौरान किसानों की एससीडीआई और समिति के विशेष सचिव से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाक मंत्री हरिराज सिंह, रामकुमार, रघुवीर सिंह, अतुल कुमार, कन्हैया सिंह का कहना है कि जब से धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ है, तब से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पहले जब किसान चीनी मिलों में गन्ना तौल कराने को पहुंचता था तो वहां सभी प्रकार की समस्याओं का निदान करने के बाद ही घर को जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। चीनी मिल का काम केवल गन्ने की पेराई करना ही रह गया है। गन्ना संबंधी अन्य समस्याओं के निदान गन्ना समितियों में होगा। वहीं, समिति सचिव ने बताया कि समिति में 62 हजार किसान हैं। अभी केवल किसानों के सट्टे में संशोधन किया जा रहा है। अब तक 200 किसानों ने प्रार्थना पत्र देकर सट्टे की गड़बड़ी को दूर कराया है। किसानों ने बताया कि मुरादाबाद डिप्टी केन कमिश्नर की ओर से गन्ना पर्चियों को छपवाने और समितियों में पूछताछ काउंटर बना जानकारी उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया है। लेकिन पेराई शुरू होने के आठ दिन बाद भी काउंटर नहीं खोला जा सका है। समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार, एससीडीआई अमित कुमार पांडेय का कहना है कि व्यवस्था डेढ़ दशक के बाद गन्ना समितियों में आई है, सुधार में कुछ समय लगेगा। पूछताछ काउंटर भी शीघ्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें