फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन काटने का किया विरोध
विज्ञापन

स्योहारा/कोतवाली देहात। गन्ना समिति में आयोजित भाकियू की बैठक की अध्यक्षता पृथ्वी सिंह और संचालन चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने किया। ब्लाक महामंत्री चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया दिलवाने के लिए सरकार कुछ कर नहीं रही। वहीं, किसानों के उत्पीड़न के लिए अब बिजली कनेक्शन काटने की घोषणा कर दी गई है। कहा कि यदि किसानों के कनेक्शन काटे तो आंदोलन होगा। इस दौरान राजेंद्र सिंह, गजराम सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अनुज बालियान आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली देहात में भाकियू की बैठक में स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने, कई माह से वारिसान के दाखिल खारिज न होने संबंधित विभिन्न मुद्दे छाए रहे। किसानों से 23 सितंबर को हरिद्वार पहुंचने का आह्वान किया गया। चौधरी सुरपाल सिंह की अध्यक्षता और बलजीत सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, महश्य शकूर, नितिन सिरोही, गौरव कुमार, रामभजन सिंह, राजवीर सिंह, आलोक कुमार, राहुल कुमार, अब्दुल गफ्फार, दिपेश राठी, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें