फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि चकबंदी विभाग द्वारा जोया ब्लाक के गांव वाजिदपुर, सिरसा और पांयती कलां में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान रास्तों को संकरा किया जा रहा है। इसे तुरंत रूकवाया जाए। सरकारी आईटीआई से पास होकर निकले छात्र-छात्राओं को गजरौला की कंपनियां प्रशिक्षण देने से मना कर रही हैं। छात्र-छात्राओं को कंपनियों में अप्रेंटिस का मौका दिलाया जाए। इसके अलावा जिले में राशन की कालाबाजारी पर रोक लगवाकर गरीब जनता को राशन मुहैया कराया जाए। अन्यथा संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान घनश्याम सिंह, सीताराम, रघुवीर सिंह, नानक सिंह, मान सिंह, शंकर, हेतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें