अमरोहा। विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बुधवार की रात बटवाल मोहल्ला निवासी नाजमीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नाजमीन कैंसर सें पीड़ित थी। मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।